जमुई , जनवरी 22 -- जमुई में शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम में कीमत करीब 19 लाख रुपये की शराब जप्त की है।

विभाग के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर चल रही सघन वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने डुमरी चेकपोस्ट से ब्लू डार्ट कुरियर कंपनी का डाक पार्सल लिखा एक वाहन पकड़ा है। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

उत्पाद विभाग की टीम ने जांच के दौरान जब एक वाहन की तलाशी ली तो कुल 4812 बोतल, यानी लगभग 1682.820 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 19 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से वाहन के चालक और उपचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर वाली गांव निवासी श्रवण कुमार यादव के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं उपचालक की पहचान घोरघाटी गांव निवासी संतोष यादव के पुत्र काजू कुमार के रूप में की गई है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित