अलवर , फरवरी 04 -- राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित पुरोहित वाला कुआं क्षेत्र में बुधवार सुबह जमीन विवाद को लेकर चाचा-ताऊ के परिवारों के बीच हुए संघष में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
घायलों में से सियाराम सैनी को गंभीर चोट आने के बाद अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य दो घायलों प्रीति और सुनील सैनी को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया।
पीड़ित सुनील सैनी ने बताया कि उनके पिता के चाचा पप्पू सैनी अपने परिवार के करीब 10 से 12 लोगों के साथ उनके घर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले कहासुनी की और फिर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी, साथ ही पत्थर भी फेंके। हमले में सियाराम सैनी को गंभीर चोटें आईं, जबकि प्रीति और सुनील भी घायल हुए हैं।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवाद की जड़ एक बीघा जमीन है, जो उनके पूर्वजों द्वारा गोदनामे के जरिए उनके पिता को दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित