हल्द्वानी 01अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में कुमाऊँ के साथ ही उत्तर प्रदेश की लाइफलाइन जमरानी बांध परियोजना की दो टनल में से पहली 600 मीटर लंबी डायवर्जन टनल का काम पूरा हो गया है। जबकि दूसरी 644 मीटर की टनल में केवल 90 मीटर की खुदाई बची है।

पांच चरण में पूरे होने वाले जमरानी बांध को जून 2029 तक पूरा होना है।

जमरानी बांध के महाप्रबंधक बांध महेश खरे ने बताया कि अब तक बांध का 22 प्रतिशत काम हो चुका है। 3800 करोड़ की लागत से इस परियोजना को उसके तय समय पर पूरा कर लिया जायेगा।

जमरानी बांध के बनने से कुमाऊं के तराई वाले क्षेत्र के साथ ही उत्तर प्रदेश को भी पानी की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित