माॅस्को , फरवरी 12 -- रूस केविदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संसद के निचले सदन में 'न्यू स्टार्ट' समझौते के तहत परिभाषित सीमाओं से संबंधित मोरेटोरियम (रोक) पर कहा कि जब तक अमेरिका सीमा पार नहीं करेगा, तब रूस भी सीमाओं का पालन करता रहेगा।
यह देखते हुए कि अमेरिका ने अभी तक इस संधि द्वारा परिभाषित हथियारों की सीमाओं के पालन के संबंध कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, श्री लावरोव ने कहा कि रूस के पास यह यह विश्वास करने के कारण हैं कि अमेरिका न्यू स्टार्ट की सीमाओं से हटने की जल्दी में नहीं है।
श्री लावरोव ने इस मामले पर रूस की स्थिति की स्पष्ट करते हुए बताया कि रूस 'धैर्य बनाए रखेगा'। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका का रचनात्मक दृष्टिकोण सच साबित होता है, तो रूस रणनीतिक स्थिरता पर एक 'नए समझौते' पर सक्रिय रूप से काम करना जारी रखेगा।
रूसी विदेश मंत्री ने वाशिंगटन के साथ राजनयिक संचार के संबंध में कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि रूस अमेरिका को 'एक संभावित भागीदार और एक निश्चित सीमा तक एक साथी' मानता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित