श्रीगंगानगर , फरवरी 27 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना पुलिस द्वारा पिछले दो-तीन वर्षों में जब्त की गयी अवैध अंग्रेजी शराब की करीब एक हजार पेटियों को अदालत के आदेश से नष्ट कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी शिवा चौधरी की देखरेख में की गई, जिसमें अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के दल भी शामिल रहे। नष्ट करने की प्रक्रिया के दौरान शराब की पेटियों पर जेसीबी मशीन चलाकर उन्हें पूरी तरह से तबाह किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह शराब दो अलग-अलग घटनाओं में जब्त की गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित