बुलंदशहर , जनवरी 28 -- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित मिशन कार्य में जनपद बुलंदशहर को प्रथम स्थान मिलने पर उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद बुलंदशहर की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

जिला सूचना अधिकारी चांद मियां ने बताया कि 28 जनवरी 2026 को योजना भवन सभागार, लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में प्रदेश के 75 जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित मिशन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जनपद बुलंदशहर द्वारा मिशन के अंतर्गत गठित 64 संकुल स्तरीय संघों में सीएलएफ कट ऑफ एंट्री के क्षेत्र में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उपमुख्यमंत्री ने अपने कर कमलों से जनपद बुलंदशहर की मुख्य विकास अधिकारी सुश्री निशा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

उपमुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए मिशन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करने की अपेक्षा व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित