उज्जैन , नवम्बर 14 -- कल राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के उज्जैन की केंद्रीय भैरवगढ़ जेल के दो बंदियों को रिहा किया जाएगा।
वहीं संपूर्ण प्रदेश से 32 बंदियों को रिहा किया जाएगा। इसमें नौ आदिवासी बंदी शामिल है।
आधिकारिक जानकारी में बताया कि प्रदेश की जेलों में आजीवन कारावास काट रहे 32 कैदियों को अच्छे आचरण के लिए समय पूर्व रिहाई मिलेगी। राज्यपाल मंगु भाई पटेल के निर्देशन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ये निर्णय लिया है कि 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सजा काट रहे बंदियों को समय पूर्व रिहाई दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित