रांची, 01नवम्बर (वार्ता) झारखंड भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव की अध्यक्षता में आज भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती वर्षगांठ जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के निमित्त कार्यशाला आयोजित हुई।

कार्यशाला का संचालन राजेंद्र मुंडा ने और मंचस्थ पदाधिकारियों का स्वागत रोशनी खलखो, रवि मुंडा, भोगेन सोरेन,अनीता मुर्मु, आनंद टुडू ने किया।

बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, महामंत्री एवं विभिन्न मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गण , आयोजन समिति की जिला की टीम शामिल हुई।

कार्यशाला को ऑनलाइन संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित कर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार ने जनजाति समाज का गौरव तो बढ़ाया ही ,इससे पूरे झारखंड का सम्मान बढ़ा।

श्री मरांडी ने कहा कि जब भी अवसर आया है भाजपा ने झारखंड का और जनजाति समाज का गौरव बढ़ाया है। जब श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अलग झारखंड राज्य गठन की तिथि भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर ही निर्धारित किया।

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड केलिए यह दिन दोहरे खुशी का दिन है।राज्य स्थापना दिवस के साथ जनजाति गौरव दिवस का उपहार झारखंड को मिला है।

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड के महान विभूति के 150 वीं वर्षगांठ को मनाने का अवसर यह सौभाग्य की बात है।

श्री मरांडी ने कार्यकर्ताओं से गौरव दिवस को पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाने का आह्वान किया।

श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा जनजाति समाज के उत्थान और सम्मान केलिए संकल्पित और समर्पित है। भाजपा की अटल जी की सरकार ने ही अलग जनजाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। देश की सर्वोच्च संवैधानिक राष्ट्रपति पद पर आज जनजाति समाज की बेटी आसीन है।

जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास केलिए पीएम जन मन योजना ,प्रखंड स्तर पर एकलव्य विद्यालय जैसे अनेक कल्याणकारी योजनाएं मोदी सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि आज प्रतिवर्ष देश के कई जनजाति समाज के विशिष्ट जनों को पद्मश्री ,जैसे पुरस्कार मिल रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित