अहमदाबाद , नवंबर 28 -- पश्चिम रेलवे में गुजरात के अहमदाबाद मंडल के पालनपुर-अहमदाबाद खंड पर स्थित जगुदन स्टेशन यार्ड में पुल संख्या 985 के पुनर्निर्माण के लिए यातायात प्रभावित होगा।

मंडल रेल प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि पालनपुर-अहमदाबाद खंड पर स्थित जगुदन स्टेशन यार्ड में अप मेन लाइन पर किलोमीटर 727/23-25 के बीच स्थित पुल संख्या 985 के पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य कट-एंड-कवर पद्धति से तथा रोड क्रेन द्वारा प्रीकास्ट आरसीसी बॉक्स स्थापित कर किया जा रहा है। सुरक्षा एवं आवश्यक इंजीनियरिंग कार्यों को ध्यान में रखते हुए 30 नवम्बर रविवार को निम्नलिखित यात्री ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त तथा पुनर्निर्धारित किया गया है।

आंशिक रूप से निरस्त ट्रेने: ट्रेन संख्या 20960 वडनगर - वलसाड एक्सप्रेस 30 नवंबर को वडनगर - गांधीनगर कैपिटल के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर - साबरमती एक्सप्रेस 30 नवंबर को आबू रोड - साबरमती के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 14822 साबरमती - जोधपुर एक्सप्रेस एक दिसंबर को साबरमती - आबू रोड के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 20959 वलसाड - वडनगर एक्सप्रेस 30 नवंबर को गांधीनगर कैपिटल - वडनगर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

पुनर्निर्धारण: ट्रेन संख्या 20485 जोधपुर - साबरमती एक्सप्रेस 30 नवंबर को जोधपुर से दो घंटे की देरी से रवाना होगी। ट्रेन संख्या 69207 गांधीनगर कैपिटल - वरेठा एक्सप्रेस 30 नवंबर को गांधीनगर कैपिटल से एक घंटे की देरी से रवाना होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित