पटना , फरवरी 08 -- जल सम्राट जगजीत सिंह की जयंती (08फरवरी) के अवसर पर शाम-ए-बिहार ने रविवार को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सहयोग से भव्य 'गजल संध्या' का आयोजन किया। राजधानी पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गजल गायक भाविक राठौर ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने जगजीत सिंह के सभी प्रसिद्ध गाने गाए, जिनमें 'हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी', 'वो कागज़ की कश्ती', 'चिठ्ठी न कोई संदेश' और 'तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो' प्रमुख रहे।

शाम-ए-बिहार द्वारा आयोजित इस गजल संध्या में सांस्कृतिक एवं कला प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। गजल सम्राट जगजीत सिंह की अमर और लोकप्रिय गजलों ने वातावरण को भावुक बना दिया। शाम-ए-बिहार के आयोजकों ने सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में ऐसे और भी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित