भरतपुर, अप्रैल 10 -- राजस्थान के डीग जिले में सीकरी थाना पुलिस के फुटाकी के जंगल में अवैध रूप से हथकड़ शराब बनाने के अड्डो पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से डर्मो में भरी करीब 10 हजार लीटर वॉश को नष्ट कर मौके से 50 लीटर हथकड़ शराब को जब्त किया है।
कार्यवाही के दौरान पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब बनाने बाली भट्टियों को भी तोड़ दिया लेकिन शराब माफिया फरार हो जाने में कामयाब रहा। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि फरार शराब माफिया की पहचान वीर सिंह निवासी फुटाकी के रूप में हुई है जो लंबे अर्से से हथकड़ शराब का कारोबार कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित