शहडोल , अप्रैल 30 -- मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के सिंदूरी गांव में जंगली हाथी के हमले में एक युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7 बजे जानकी कोल (23) अपने खेत में सब्जी तोड़ने जा रही थी, तभी जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी वहां से हट गया, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण घायल युवती को उपचार के लिए अनूपपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वन विभाग ने पीओआर काटकर मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित