नरसिंहपुर , मार्च 26 -- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में जंगली सुअर से बाइक टकराने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाडरवारा निवासी आलोक पचौरी और मंगलदास बुधवार रात बाइक से जबलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बासनपानी गांव के चौराहे के पास अचानक एक जंगली सुअर सड़क पर आ गया, जिससे उनकी बाइक टकरा गई।
हादसे में मंगलदास (48) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आलोक पचौरी घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की डायरी गाडरवारा थाना भेजी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित