चंडीगढ , जनवरी 12 -- पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने सोमवार को कहा कि दो लाख रूपये की लागत वाले छोटे मशरूम उत्पादन यूनिट स्थापित करने के लिए राज्य सरकार किसानों को 80 हजार रूपये तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है।

श्री भगत ने कहा कि किसान मशरूम की खेती में कम निवेश करके अधिक मुनाफ़ा कमा सकते हैं और इसके लिए कम भूमि तथा कम पानी की आवश्यकता होती है। एक छोटा मशरूम यूनिट सामान्यतः लगभग 200 वर्ग फुट क्षेत्र में स्थापित किया जा सकता है। राज्य के बागवानी विभाग की ओर से इस परियोजना के लिए दो लाख रूपये की लागत पर 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है।

सब्सिडी प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बागवानी मंत्री ने कहा कि इस कार्य में रुचि रखने वाले किसान अपने नज़दीकी ज़िला बागवानी अधिकारी से संपर्क कर योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित