धर्मशाला , फरवरी 11 -- केंद्र की 'नमो ड्रोन दीदी' योजना के तहत, हिमाचल प्रदेश में चार स्व सहायत समूहों (एसएचजी) को ड्रोन दिए गये हैं, लेकिन इनमें से कोई भी लाभार्थी समूह कांगड़ा जिले से नहीं है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर ने सांसद इंदु बाला गोस्वामी को एक लिखित जवाब में राज्यसभा को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 और 2025-26 के दौरान स्व सहायता समूहों को ड्रोन आपूर्ति करने के लिए 1,261 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित