अमृतसर , जनवरी 20 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता राजिंदर मोहन सिंह छीना ने श्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने मंगलवार को श्री नबीन को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के अध्यक्ष के रूप में आज औपचारिक तौर पर पद संभालना बहुत ही गर्व की बात है।
श्री छीना ने कहा कि यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह की ओर से श्री नबीन के संगठनात्मक अनुभव, जमीनी स्तर पर मौजूदगी एवं प्रशासनिक योग्यता के मद्देनजर सौंपी गयी है। लगातार चार बार बांकीपुर विधानसभा सीट जीतने के बाद अपनी दूरअंदेशी सोच के कारण पार्टी की नीतियां एवं विकास कार्यों को बिना भेदभाव के विरासती सियासत के माध्यम से आगे बढ़ाते हुए सरकार और संगठन में अहम भूमिका निभा रहे हैं, जो कि अब श्री जे पी नड्डा की जगह लेंगे। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि वह पंजाब राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ-साथ पार्टी से संबंधित अन्य मामलों पर चर्चा करने के लिए जल्दी ही श्री नबीन को मिलने जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित