भदोही , फरवरी 24 -- उत्तर प्रदेश के भदोही में मुकद्दस माह-ए-रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग इबादत में मशगूल हैं। बड़े-बुजुर्गों के साथ कई बच्चे भी अल्लाह की रज़ा हासिल करने के लिए रोजा रख रहे हैं। कालीन नगरी भदोही के सरोई निवासी जमान कदीर अंसारी की छह वर्षीय बेटी असरा ने नन्ही उम्र में अपना पहला रोजा रखा। परिजनों ने बताया कि असरा ने पूरे उत्साह के साथ रोजा रखा और इबादत में हिस्सा लिया। असरा के पहले रोजे (रोजा कुशाई) के अवसर पर घर में खुशी का माहौल रहा। इफ्तार के लिए विभिन्न व्यंजन तैयार किए गए और परिजनों व परिचितों ने उसे मुबारकबाद दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रमजान के पवित्र महीने में कई परिवारों के बच्चे रोजा रखने के साथ नमाज भी अदा कर रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित