अलवर , मार्च 03 -- राजस्थान में अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को झालाटाला गांव में एक बालक की छत से गिरने से मौत हाे गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमंत प्रजापत (चार) शाम को एक मंजिला मकान की छत पर खेल रहा था। खेल-खेल में संतुलन बिगड़ने से वह छत से गिर गया। इसपर परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित