धौलपुर , जनवरी 19 -- राजस्थान में धौलपुर के सैंपऊ थाना क्षेत्र में पढाका गांव में सोमवार को तड़के एक मकान के भरभरा कर गिरने के बाद मलबे में दबे एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गयी।
पुलिस सूत्रोंं ने बताया कि पढ़ाका गांव में तड़के मकान की दीवार धंसने से छत की पट्टियां देवी सिंह (30) और उसकी पुत्री किरन (12) पर गिर गयी। इससे देवी सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि किरन गंभीर रूप से घायल हो गये। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित