छत्रपति संभाजीनगर , अप्रैल 03 -- महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में नागरिक आपूर्ति विभाग ने टैंकरों से अवैध रूप से एलपीजी गैस चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया और सवा करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति जब्त करने में सफलता हासिल की है।
प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि राज्य स्तरीय फ्लाइंग स्क्वाड और जिला अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने गुरूवार रात पाया कि गंगापुर तालुका स्थित होटल साई यश के पास एक खुले क्षेत्र में दो एलपीजी टैंकरों से पाइप के जरिए अवैध और खतरनाक तरीके से वाणिज्यिक सिलेंडरों में गैस भरी जा रही थी। टीम ने तुरंत हस्तक्षेप कर टैंकर चालकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान जब्त की गई वस्तुओं में दो एलपीजी टैंकर शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.05 करोड़ रुपये है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित