मुंबई , नवंबर 19 -- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्री हवाई अड्डा गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 05 बजे तक बंद रहेगा।
हवाई अड्डा अधिकारियों के मुताबिक मानसून के बाद रनवे की मरम्मत और रखरखाव के लिए हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद करना आवश्यक था। हर साल मानसून के दौरान रनवे को कुछ नुकसान होता है। कल का काम विशेष रूप से इसी उद्देश्य के लिए आरक्षित है।
हवाई अड्डे के आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया गया कि छह घंटे की इस अवधि के दौरान, किसी भी उड़ान का आगमन या प्रस्थान नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि यह हवाई अड्डा देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, जहाँ प्रतिदिन लाखों यात्री आते-जाते हैं। औसतन हर चार मिनट में एक जहाज उड़ान भरता या उतरता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित