भीलवाड़ा , मई 10 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक कार से 36 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस दल ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी करके एक कार को घेर लिया और उसकी तलाशी ली तो उसमें चार कट्टों में भरा 36 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने कार में सवार अंकित विश्नोई और अभिषेक विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित