रायपुर, 04 जनवरी 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ के निवासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनसंवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय आठ (गुरुवार) को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। वह जनदर्शन के दौरान प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है और इसका उद्देश्य लोगों को समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है।

जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले नागरिक अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय द्वारा कार्यक्रम की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित