राजनांदगांव, 14 जनवरी 2026 (वार्ता) राजनांदगांव जिले में अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार की जा रही जांच के दौरान ग्राम खुबाटोला में बिना वैध दस्तावेजों के इमारती लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित