राजनांदगांव , फरवरी 04 -- शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट करने वाले एक आदतन अपराधी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम राहुल राजपूत उर्फ गुज्जर (25 वर्ष) निवासी क्लब चौक, बसंतपुर है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब उनका परिवार घर पर आराम कर रहा था, तभी पड़ोसी राहुल राजपूत ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर वह जबरन घर के अंदर घुस गया और डंडे व लात-घूंसों से परिवार के सदस्यों को पीटा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित