महासमुंद, 04 फरवरी 2026 ( वार्ता ) छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी ने स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया, जिसका खुलासा आज पुलिस ने किया ।

पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कोसरंगी निवासी किशन लाल साहू ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गांव के ही नकुल साहू (33 वर्ष) ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके भतीजे वाकेश साहू (27 वर्ष) पर डंडे और ईंट से सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण वाकेश साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित