बिलासपुर/रायुपर , नवंबर 05 -- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक खड़ी मालगाड़ी की टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई जबकि 20 अन्य घायल हैं। यह दुर्घटना व्यस्त बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर लाल खदान स्टेशन के पास हुई।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि, रेल प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ किया तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों भर्ती किया गया जहां उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि अप और डाउन मार्ग की मरम्मत कर रेल यात्रा को आज सुबह 5.30 बजे बहाल कर दिया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इस दुर्घटना में एक सहायक लोको पायलट घायल हो गया और उनका इलाज चल रहा है। प्रभावित घायल यात्रियों का विवरण इस प्रकार है :-1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 3410. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्षघटना में घायल हुए प्रत्येक लोगों को त्वरित अनुग्रह सहायता राशि के अग्रिम के रूप में 50,000 रुपये की राशि प्रदान की गई है।

रेल प्रशासन सभी अस्पतालों से लगातार संपर्क बनाए हुए है तथा प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति के लिए चिकित्सा, परिवहन एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया है। वरिष्ठ रेल अधिकारी निरंतर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित