नयी दिल्ली , मार्च 24 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गत 17 मार्च को छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले के एक निजी अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैसों के संपर्क में आने से तीन सफाई कर्मचारियों की मौत की रिपोर्टों पर मंगलवार को स्वतः संज्ञान लिया।
रिपोर्टों के मुताबिक पीड़ितों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि न तो अस्पताल प्रबंधन और न ही निजी ठेकेदार ने उन्हें कोई सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया था।
मानवाधिकार आयोग ने रायपुर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगा है और कहा है कि यदि यह सच है, तो यह घटना पीड़ितों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित