रायपुर , मार्च 17 -- छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की है।

जारी चेतावनी के अनुसार, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के साथ ही राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, रायपुर, बलौदाबाजार, नारायणपुर और सुकमा जिलों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित