रायपुर , दिसंबर 04 -- मौसम केंद्र रायपुर ने गुरुवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है। हालांकि उसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है।

विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में आज सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 07.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

वहीं राज्य की राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम) और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम) दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित