कांकेर/मोहला-मानपुर , मार्च 26 -- छत्तीसगढ़ में छह नक्सलियों ने कांकेर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है , इनमें तीन महिलाएं शामिल है।
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में सक्रिय इन नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी औंधी संयुक्त एरिया कमेटी के सदस्य थे। उन्होंने अपने हथियार भी पुलिस को सौंपे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित