रायपुर , जनवरी 22 -- छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को एक आदेश जारी करते हुए आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्य शासन द्वारा की गई है। जारी आदेश के अनुसार आर. कृष्णा दास मुख्यमंत्री को मीडिया सहित अन्य विषयों पर परामर्श देंगे।

सलाहकार के रूप में उन्हें प्रतिमाह 1.50 लाख रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाएं राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष निर्धारित की गई हैं। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित