रायपुर , अप्रैल 20 -- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में एक वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए संपदा अधिकारी एल.पी. बंजारे और सहायक पुन्नम बंजारे को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय अटैच कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक अधिकारी के टेबल पर बादाम बिखेरते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विभाग हरकत में आया और फाइल लंबित रखने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई।

मामला तिफरा स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, तरुण साहू नामक युवक ने करीब एक वर्ष पूर्व तिफरा में एक फ्लैट खरीदा था। फ्लैट की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू तो हुई, लेकिन एक साल बीतने के बावजूद संबंधित फाइल का पता नहीं चल पाया। युवक का आरोप है कि हर बार कार्यालय पहुंचने पर उसे "फाइल गुम होने" का हवाला दिया जाता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित