रायपुर , मार्च 12 -- छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को केंद्र सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के पद के लिए सूचीबद्ध किया है। वर्तमान में वे राज्य पुलिस में एडीजी इंटेलिजेंस के पद पर कार्यरत हैं और खुफिया तंत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 1998 बैच के कुल 30 आईपीएस अधिकारियों को एडीजी या समकक्ष पदों के लिए पैनल में शामिल किया गया है। इस सूची में अमित कुमार का नाम भी प्रमुखता से शामिल है। उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की स्थिति में उन्हें केंद्र सरकार में एडीजी स्तर की जिम्मेदारी मिल सकती है।
अमित कुमार को जनवरी 2024 में छत्तीसगढ़ पुलिस के खुफिया विभाग का प्रमुख बनाया गया था। इससे पहले वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्य कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित