रायपुर, अक्टूबर 07 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की प्रतिभाशाली बेटी लखनी साहू की उल्लेखनीय उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।

श्री साय ने एक्स पर लिखा ,"कोरबा जिले की लखनी साहू, ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका हैं, जिन्होंने समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में अपनी निष्ठा और समर्पण से नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें भारत एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)" से सम्मानित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित