नयी दिल्ली , जनवरी 29 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ गुरुवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी सचिन पायलट और राज्य के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के सरकारी आवास पर हुई।
बैठक के बाद श्री पायलट ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने राज्य से जुड़े प्रमुख राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर स्पष्ट दिशानिर्देश दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश में खनन को "बैकडोर एंट्री" के जरिए बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे आदिवासी समुदाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित