रायपुर , अप्रैल 18 -- छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को कबड्डी विश्व कप-2025 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली राज्य की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजू देवी को 50 लाख रुपये का चेक प्रदान कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।श्री साव ने कहा कि बंगलादेश में आयोजित कबड्डी विश्व कप-2025 में संजू देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता में उन्हें 'मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी' (एमवीपी) का खिताब भी मिला, जो प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संजू देवी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

समारोह में छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल, खेल संचालक तनुजा सलाम, संघ के अन्य पदाधिकारी एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित