रायपुर , जनवरी 21 -- ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल अंतर्गत आरंगमहानदी स्टेशन तथा टीटलागढ़-लखोली सेक्शन में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य किए जाने के कारण कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार निम्नलिखित पैसेंजर गाड़ियों को निर्धारित अवधि के लिए रद्द किया गया है-गाड़ी संख्या 58527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर 31 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 तक रद्द। गाड़ी संख्या 58528 विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर 31 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 तक रद्द।

इसी तरह गाड़ी संख्या 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर 31 जनवरी 2026 से 4 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित