बलौदाबाजार-भाटापारा , जनवरी 22 -- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गुरुवार सुबह एक निजी इस्पात कारखाने में हुए जोरदार विस्फोट के कारण छह मजदूरों की मौत हो गई और 10 से अधिक अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निपानिया में स्थित रियल इस्पात स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुई। फैक्ट्री के स्पंज आयरन प्लांट में हुआ यह धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
फिलहाल विस्फोट के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित