भुवनेश्वर , अक्टूबर 28 -- ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी मंगलवार को भुवनेश्वर में छठ पूजा में शामिल हुए और सूर्य देव को अर्ध्य (पवित्र जल अर्पण) अर्पित कर राज्य के लोगों की सुख शांति और कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री अपनी पत्नी डॉ. प्रियंका मरांडी के साथ नये बाली जात्रा मैदान में छठ पूजा में शामिल हुए। उन्होंने इस पर्व को 'अनूठा' बताते हुए कहा कि यह परंपरा, स्वच्छता और अनुशासन का प्रतीक है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि जीवन का असली आधार प्रकृति, जल, वायु और सूर्य की शक्ति में निहित है।
श्री माझी ने अपने संबोधन में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पर्व हमें इनके साथ सद्भाव से रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार भाईचारे, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता की परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित