श्रीगंगानगर , मार्च 31 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा निकिता मंगलवार को घोषित 12वीं बोर्ड (आर्ट्स) के परीक्षा परिणाम में 93.80 प्रतिशत अंक हासिल करके परीक्षा तो पास कर ली, लेकिन ईश्वर ने नियति कुछ ओर ही तय कर रखी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निकिता का नतीजा आया तब निकिता इस दुनियां से कूच कर चुकी थी। यह नतीजा उसके परिवार के लिये कसक बनकर रह गया। दरअसल 20 मार्च को निकिता की पीलिया की बीमारी से मौत हो गई। इसके साथ ही उसके सारे सपने भी ईश्वरत्व को प्राप्त हो गये।

परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्रा के परिजनों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। निकिता की मार्कशीट बस एक कागज़ का टुकड़े के रूप में याद्गार बनकर रह गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित