भरतपुर , अप्रैल 27 -- राजस्थान में भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में भूतोली में रुद्राक्ष पब्लिक स्कूल के एक शिक्षक द्वारा कथित रूप से कक्षा चार के छात्र के साथ बर्बरता कर उसे घायल करने का मामला सामने आया हे।

इस मामले की शिकायत पुलिस को भी की गई है। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पीड़ित छात्र के पिता तिमन लाल शर्मा ने शिकायत में कहा है कि उनके बेटे ने लंच के दौरान पानी पीने की इजाजत मांगी थी लेकिन शिक्षक रामकुमार ने उसकी बेरहमी से पिटाई करके उसे प्रताड़ित किया।

उन्होंने बताया कि इस पिटाई से छात्र के गले, गाल और कान पर नाखून और चोट के निशान बन गए। शिकायत करने स्कूल गए तो उनके साथ भी अभद्रता और बदसलूकी की गई। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित