भरतपुर , फरवरी 13 -- राजस्थान में डीग जिले के जुरहरा पुलिस थाने से गुरुवार रात वाशिंग मशीन के चोरी हो जाने पर थाने में हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि रात में थाने में रखी वाशिंग मशीन को दो युवक अपनी गाड़ी में रखकर फरार हो गये। आज सुबह जब थाने में तैनात कर्मियों का इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तेजी से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों युवकों की पहचान करके उन्हें धर दबोचा। युवकों के नाम शाहजहां उर्फ छोटू और मुनासिफ बताये गये हैं।

उधर थाने में चोरी की वारदात की जानकारी मिलते ही डीग पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश ने लापरवाही बरतने के आरोप में कांस्टेबल लोकेश मीणा को लाइन हाजिर किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित