अलवर , जनवरी 28 -- राजस्थान में अलवर जिले के पहले पुलिस ने टहला थाना क्षेत्र में गोला का बास में मंगलवार रात एक आभूषण की दुकान से अज्ञात चोर करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गये।
गोला का बास में ही दो दिन पहले चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया और शिव पीठ चोरी कर ले गये थे। मंगलवार देर रात इसी मंदिर के बगल वाली आभूषणों की दुकान को निशाना बना लिया।
दुकान मालिक ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि मंगलवार की शाम दुकान बंद करके गया था। आज सुबह दुकान खोली तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया करीब चार लाख रुपये की लागत का सामान चोरी हो गया, जिसमें कच्चा सोने का सामान और करीब 300 ग्राम चांदी की जेवरात शामिल थे।
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित