पल्लेकेले , फरवरी 16 -- ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउडर जॉश हेजलवुड पिंडली की चोट के कारण टी-20 विश्वकप 2026 से बाहर हो गये है। उनकी जगह टीम में स्टीव स्मिथ को शामिल किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को हेजलवुड के रिप्लेसमेंट को मंजूरी दे दी। हेजलवुड की जगह स्टीव स्मिथ को टीम में शामिल किया गया है। इसी के साथ हेजलवुड पिंडली की चोट के कारण टूर्नामेंटआधिकारिक रूप से बाहर हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने हेजलवुड को टीम में जगह दी थी और टीम के चिकित्सा दल को उम्मीद थी कि वह टूर्नामेंट में खेलने के लिए समय पर फिट हो जाएंगे, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित