रायपुर , मार्च 14 -- छत्तीसगढ़ में माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष व्यवस्थाएँ करने का निर्णय लिया है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि मेला 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचते हैं।

श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा कुछ ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों का अस्थायी विस्तार किया गया है, ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित