आगर-मालवा , मार्च 10 -- मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सर्व सिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर में आगामी चैत्र नवरात्रि महापर्व 19 से 27 मार्च तक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंदिर में विशेष व्यवस्था लागू की गई है।
मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं तहसीलदार नलखेड़ा द्वारा जारी आदेश के अनुसार नवरात्रि के पूरे समय मां बगलामुखी के गर्भगृह में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में श्रद्धालु मां के दर्शन त्रिशूल मंडपम से कर सकेंगे।
मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था सभी श्रद्धालुओं पर समान रूप से लागू होगी और आदेश सामान्य, वीआईपी तथा वीवीआईपी सभी प्रकार के दर्शनार्थियों के लिए प्रभावी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित