सूरत , फरवरी 07 -- चेन्नई सिंघम्स ने शानदार और संतुलित प्रदर्शन करते हुए इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) सीजन 3 का अपना पहला खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में सिंघम्स ने टाइगर्स ऑफ कोलकाता को 29 रनों से शिकस्त दी। यह खिताबी मुकाबला शुक्रवार को लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खचाखच भरे दर्शकों के बीच खेला गया।

फाइनल के दौरान आईएसपीएल कोर कमेटी के सदस्य सचिन तेंदुलकर, आशीष शेलार, मिनल अमोल काले और सूरजसमत के साथ-साथ लीग के ऑपरेशंस प्रेसिडेंट दीपक चौहान भी मौजूद रहे। चेन्नई ने शुरुआत से अंत तक मुकाबले परपूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा।

टॉस जीतकर चेन्नई सिंघम्स ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज़ केतन म्हात्रे और जगन्नाथ सरकारने तेज़ शुरुआत दिलाई। शुरुआती ओवर में जगन्नाथ को जीवनदान मिला, जिसके बाद केतन ने दूसरे ओवर में 28 रनठोकते हुए आक्रामक अंदाज अपनाया। जगन्नाथ 14 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन केतन ने रन गति बनाए रखी। सरोज प्रमाणिक ने लगातार दो गेंदों पर विकेट लेकर चेन्नई की रफ्तार पर थोड़ी लगाम लगाई, हालांकि सरफराज खान के अहम छक्के ने स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया।

केतन म्हात्रे ने 16 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली, जबकि सरफराज़ खान ने 11 गेंदों में तेज 20 रन जोड़े। अंत के ओवरोंमें गणेश और संभाजी की विस्फोटक बल्लेबाज़ी, जिसमें संभाजी का शानदार 'नाइनर' भी शामिल रहा, चेन्नई को 10ओवर में 7 विकेट पर 103 रन तक ले गई।

104 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइगर्स ऑफ कोलकाता की टीम कभी लय में नहीं आ सकी। रजत मुंढे और सरोजप्रमाणिक की शुरुआत धीमी रही। इसके बाद जगन्नाथ सरकार ने सरोज (11 रन) को आउट कर चेन्नई को पहलीसफलता दिलाई।

कृष्णा गवाली और रजत ने 18 रन जोड़े, लेकिन अंकुर सिंह ने रजत को आउट कर कोलकाता की उम्मीदों को झटका दिया। आरिश खान ने 9 गेंदों में 25 रनों की तेज़ पारी खेलकर कुछ देर संघर्ष दिखाया, लेकिन टीम 10 ओवर में 9 विकेट पर केवल 74 रन ही बना सकी।

चेन्नई सिंघम्स की ओर से गेंदबाज़ी में अनुराग सरशार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट 17 रन देकर लिए। सुनीलकुमार और अंकुर सिंह को दो-दो विकेट मिले।

जगन्नाथ सरकार को आईएसपीएल 2026 का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने इनाम में एकपोर्श 911 कार जीती, जो इस सीजन का सबसे आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कार रहा और देश के किसी भी प्रतिस्पर्धी खेलटूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़े व्यक्तिगत पुरस्कारों में से एक माना जा रहा है।

भारत की अग्रणी टी10 टेनिस बॉल लीग आईएसपीएल ने सीजन 3 में अपनी प्रतिष्ठा और ऊंची की है। इस सीजन में कईउभरती प्रतिभाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। विवेक शेलार ने अपनी रफ्तार से सबको प्रभावित किया और दो हैट्रिकलीं।

कोलकाता के अंकित यादव ने 16 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। फाल्कन राइजर्स हैदराबाद के प्रशांत घराट ने203 रन बनाए, जबकि अहमदाबाद लॉयंस के निज़ाम अली ने 20 विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा। आईएसपीएलसीजन 3 के ट्रायल देश के 103 स्थानों पर आयोजित किए गए, जिनमें देश के हर कोने से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित