चेन्नई , जनवरी 14 -- तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक ने 20 जनवरी को चेन्नई में जिला सचिवों की बैठक बुलाई है। द्रमुक मुख्यालय 'अन्ना अरिवलयम' में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता द्रमुक अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन करेंगे।

शाम छह बजे से होने वाली बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा की जाएगी और रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव से पहले जनता से संबंधित उन प्रमुख मुद्दों पर विचार किया जाएगा जिन पर विचार किये जाने की आवश्यकता है। द्रमुक अपने समर्थकों को एकजुट रखते हुए अपनी चुनावी रणनीति को मजबूत करने में अन्य पार्टियों पर बढ़त प्राप्त करने की रणनीति पर अधिक जोर दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित