चेन्नई , फरवरी 09 -- पूर्वोत्तर मानसून के विस्तारित दौर के समाप्त होने के बावजूद, चेन्नई शहर और आसपास के जिलों में विशेषकर सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और सोमवार को चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरा छाया रहा।
कोहरे की स्थिति के कारण पिछले कुछ दिनों से उड़ानें विलंबित हो रही हैं, जिसके चलते प्रस्थान और आगमन दोनों में देरी हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि वर्तमान मौसम विश्लेषण के आधार पर, सुबह 6:30 से 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार) के बीच चेन्नई हवाई अड्डे और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाने की प्रबल संभावना है।
वर्तमान में पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी से नमी को अंतर्देशीय क्षेत्रों में ले जा रही है, जिससे निचले स्तरों पर नमी की उपलब्धता बढ़ रही है। उच्च नमी की मात्रा, ठंडे सतही तापमान और तापमान में उतार चढ़ाव के संयोजन से चेन्नई हवाई अड्डे और आसपास के क्षेत्रों में कोहरे के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित